Bihar Board Result Live: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी | 12th exam result 2023 | live update 2023 12th Exam result

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar Board Result Live: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी | 12th exam result 2023 | live update 2023 12th Exam result

 खास बातें

BSEB 12th Result 2023 Bihar board.bihar.gov.in Live: link 12th result 

बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी



इस बार लड़कियों ने बाजी मारी
BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुकी है। बिहार बोर्ड के कार्यालय में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रिजल्ट जारी कर दिया। बोर्ड ने तीनों संकायों का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी। कला और विज्ञान संकाय में छात्राओं ने टॉप किया है। वहीं, वाणिज्य संकाय में एक छात्र और एक छात्रा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। 84.33 लड़कियां पास हुईं, जबकि 80.16 लड़के उत्तीर्ण हुए। कला में 72.74 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। इस बार 83.5 प्रतिशत छात्र पास हुए। कॉमर्स मे 93.35 प्रतिशत छात्र पास हुए। इसमें विज्ञान संकाय आयुषी नंदन को 474 अंक (94.8%), कॉमर्स में सौम्या शर्मा और रजनीश 475 अंक (95%),  आर्टस में पूर्णिया की मोहनिसा को 475 अंक (95%) प्राप्त हुए।

शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट जारी किया
लैपटाॅप में ऑनलाइन जाकर शिक्षामंत्री ने रिजल्ट जारी किया।

Bihar Board Result Live: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, इस बार लड़कियों ने बाजी मारी

बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट को लेकर बीएसईबी की ओर से मंगलवार दो बजे एक कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा की करेंगे। बिहार दिवस के कार्यक्रमों और बिहार विधानमंडल सत्र को देखते हुए आज यह समय अंतिम तौर पर फाइनल किया गया।



एक से 11 फरवरी के दरम्यान हुई इंटर परीक्षा का मूल्यांकन मार्च के पहले हफ्ते में पूरा कर 15-16 मार्च तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी थी, लेकिन विधानमंडल सत्र की व्यस्तता के कारण समय निर्धारित नहीं हो पा रहा था। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।

Post a Comment

0 Comments